
दानिक्स अधिकारियों का निलंबन केंद्र ने किया रद्द
| | 2016-01-01T12:10:41+05:30
नयी दिल्ली, केन्द्र सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा गृह विभाग में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक...
नयी दिल्ली, केन्द्र सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा गृह विभाग में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन को रद्द कर दिया है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस बारे में गृहमंत्रालय को पत्र लिखा था जिसे स्वीकार करते हुए केन्द्र सरकार ने अधिकारियों के निलंबन के आदेश को रद्द कर दिया है। दिल्ली सरकार के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कैबिनेट द्वारा पारित एक नोटिफिकेशन पर दस्तखत नहीं करने के कारण गृह विभाग में काम करने वाले विशेष सचिव यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा को निलंबित कर दिया गया था। ये अधिकारी दिल्ली अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह लोकसेवा (दानिक्स) कैडर के हैं।