
दही-हांडी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी
रांची, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर कृष्ण भक्ति में डूब सा गया है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं...
रांची, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर कृष्ण भक्ति में डूब सा गया है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। अलबर्ट एक्का चौक पर होने वाले दही-हांडी प्रतियोगिता की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गयी है। दही-हांडी प्रतियोगिता को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक सजधज कर तैयार हो गया है। दो विशाल मंच बनकर तैयार हो गये हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाल कान्हा प्रतियोगिता आयोजित होगी। भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्ध्दन पहाड़ उठाने की भी झांकी का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर रातू रोड-पिस्का मोड़ से एक झांकी निकाली जायेगी, जो संध्या 7 बजे तक अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगी। दस साल के बच्चे विभिन्न रूपों में श्रीकृष्ण बनकर आयेंगे, जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जायेगा। उक्त अवसर पर शास्त्रीय संगीत के मशहूर कलाकार सतीश शर्मा एवं बनारस के प्रसिध्द तबलावादक, सितारवादक एवं संतूरवादकों द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की प्रस्तुति दी जायेगी। बनारस से सितार वादक, तबला वादक आ रहे हैं। संध्या छह बजे से सुर की सरिता बहेगी। सर्जना चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक होडिर्ंग से पट गया है।