
थाम्पसन ने जीता महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण
| | 2016-08-14T17:34:30+05:30
रियो डी जनेरियो (हि.स.)। जमैका की एलिन थाम्पसन ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का...
रियो डी जनेरियो (हि.स.)। जमैका की एलिन थाम्पसन ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया। एलिन ने 10.71 सेकेंड में यह रेस पूरी की। अमेरिका की टोरी बोवी ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत जीता जबकि लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली जमैका की शैली एन फ्रेजर प्राइस को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
प्राइस ने बेहद निराशाजनक सीजन के बावजूद 10.86 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो उन जैसी महान एथलीट के लिए काबिलेतारीफ माना जा सकता है।