
तेज हवा के साथ कई हिस्सों में बारिश
| | 2015-10-14T11:13:35+05:30
रांची, रांची और आसपास के कुछ हिस्सों में आज रात अच्छी बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। पिछले कई...
रांची, रांची और आसपास के कुछ हिस्सों में आज रात अच्छी बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। पिछले कई हफ्ते से लोग बारिश की उम्मीद कर रहे थे। सुबह दिन भर आसमान साफ था। लेकिन शाम ढलते ही आसमान में बादल मंडराने लगे। इधर कुछ दिनों से दिन में धूप तीखी लग रही है, पर रात में थोड़ी ठंड महसूस होने लगी है। आज की वर्षा के बाद रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। इधर लम्बे समय से बारिश नहीं होने के कारण रांची और आसपास के क्षेत्रों में कुएं, तालाब का जलस्तर घटने लगा है। इस वर्षा से थोड़ी राहत मिलेगी।
मालूम हो कि इस बार राज्य में औसत से कम वर्षा हुई है। वर्षा वितरण के ठीक नहीं होने के कारण भी राज्य के कई क्षेत्रों में सुखाड़ की स्थिति बन गयी है।