
तीन विवि के लिये 60 करोड़ की योजना मंजूर
| | 2016-01-21T10:43:29+05:30
रांची, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास की...
रांची, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आज रांची में राज्य मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में बजट सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गयी।
राज्य मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के संचालन के लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना में तीन विश्वविद्यालयों (विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा) को कुल 60 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति।
रांची के इटकी सेनेटोरियम की भूमि पर मेडिको सिटी स्थापित करने के लिए इर्नेस्ट एंड यंग कंपनी को ट्रांजेक्शन एडवाइर के रूप में नियुक्त करने के लिए पूर्व में प्रावधानित प्रतिशत अथवा एकमुश्त राशि दोनों में जो कम हो के अनुरूप कंडिका (6) में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
बैठक में सरकारी सेवाओं में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु आयु-सीमा निर्धारण की स्वीकृति दी गयी, इसके तहत भूतपूर्व सैनिकों को उनकी आरक्षण कोटि के लिए निर्धारित अधिकतम उम्रसीमा में 05 वर्षों की छूट दी जायेगी। वहीं गुमला जिला अन्तर्गत कुम्हारी-नावाडीह-झटनी टोली पथ कुल लम्बाई 26.87 कि.मी. को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुर्ननिर्माण कार्य हेतु रु. 53,28,40,200/- (तीरपन करोड़ अठाईस लाख चालीस हजार दो सौ रु.) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी।