
तीन थानेदारों सहित 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला
रांची, राजधानी के तीन थानेदारों सहित 11 पुलिक इंस्पेक्टरों, दो सब इंस्पेक्टरों एवं एक इंस्पेक्टर का...
रांची, राजधानी के तीन थानेदारों सहित 11 पुलिक इंस्पेक्टरों, दो सब इंस्पेक्टरों एवं एक इंस्पेक्टर का राज्यस्तर पर तबादला हुआ है। नामकुम के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी केदारनाथ राम, लालपुर के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मदन कुमार ठाकुर एवं बारियातु के निवर्तमान इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी तारानन्द सिंह का रांची जिले से जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट स्थानान्तरण हुआ है। विशेष शाखा में पदस्थापित इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह, सुमन कुमार सुमन, नवल किशोर सिंह एवं सीआईडी रांची में पदस्थापित अमोद नारायण सिंह की रांची में पदस्थापना की गयी है। इंस्पेक्टर सनातन गुंदुआ, दिगंबर मांझी, जोखू राम एवं प्रदीप कुमार सिंह का जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट से ामश: कोडरमा, साहेबगंज, गोड्डा एवं देवघर तबादला हुआ है। पंडरा ओपी प्रभारी शम्भू प्रसाद कुशवाहा का चाईबासा, सुखदेवनगर में पदस्थापित सबइंस्पेक्टर राजीव रंजन का देवघर तथा एएसआई बलेन्द्र कुमार का सीआईडी रांची से रांची जिले में स्थानान्तरण हुआ है।
12 महिला सब इंस्पेक्टरों का तबादला : सूत्रों ने बताया कि झारखंड जगुआव में पदस्थापित महिला पुलिस सब इंस्पेक्टरों मोनालिसा केरकेट्टा का गोड्डा, सरस्वती कुमार मिंज का देवघर, पूनम टोप्पो का दुमका, नीलमणि खलखो का लातेहार, स्वर्णलता कुजूर का हजारीबाग, रश्मि मिंज का लोहरदगा, संगीता कुमारी का गढ़वा, सरिता कच्छप कुमारी का धनबाद एवं रश्मि देवी, मोहिनी पन्ना, नीलम भेंगरा एवं दुलड़ चोड़े का रांची स्थानान्तरण हुआ है।