
डूबकर बच्चे की मौत, बड़ी संख्या में मछलियां भी मरी
मुरी, मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के समीप पानी में डूबने से जगदीश महतो (7 वर्ष) की मौत हो...
मुरी, मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के समीप पानी में डूबने से जगदीश महतो (7 वर्ष) की मौत हो गयी। जगदीश झालदा थाना अन्तर्गत लातार गांव निवासी स्व. तपन महतो का पुत्र है। वह छोटा मुरी स्थित अपने मामा सुखराम महतो के घर में रहकर आरटीसी स्कूल सिंगपुर में पढ़ाई कर रहा था। गुरूवार की सुबह हिण्डालको द्वारा नदी में कास्टिक छोड़ने के कारण काफी मछली पानी में उपल रहा था। जिसे आसपास के लागों द्वारा चुना जा रहा था। इसी क्रम में जगदीश भी मछली चुन रहा था। अचानाक उसका पैर फिसल गया और वह गङ्ढे में गिर गया। जिसके कारण कास्टिकयुक्त पानी पी लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। आनन-फानन में तुरन्त सिल्ली सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डा. वी.एन. चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।