
डीपीएस, रांची को मिला अवार्ड
रांची, राष्ट्रीय स्तर पर 29 नवम्बर को डीपीएस नोयडा में आयोजित इंटर डीपीएस नृत्य महोत्सव में डीपीएस...
रांची, राष्ट्रीय स्तर पर 29 नवम्बर को डीपीएस नोयडा में आयोजित इंटर डीपीएस नृत्य महोत्सव में डीपीएस रांची को वेस्टकॉस्टयूम अवार्ड से नवाजा गया। भारतीय पौराणिक कथाएं विषय पर डीपीएस रांची के 20 विद्यार्थियों के दल ने गणेश जी की जन्म कथा को नृत्य नाटिका के माध्यम से भावपूर्ण ढंग से जीवंत किया था। डीपीएस रांची के प्राचार्य डा. राम सिंह ने टीम की सफलता पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ ही खेलकूद, नृत्य, संगीत एवं अन्य क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है जिस पर स्कूल प्रबंधन को नाज है।
नृत्य महोत्सव में शामिल विद्यार्थी : विदुषी जयंत, राजलक्ष्मी सिंह राठौर, साक्षी विनय महाराज, कौशिक सिंह, वेदिका वर्मा, पंखुड़ी झा, नेहा सिन्हा, ईशादीप व प्रार्थना।