
डीपीएस के वार्षिकोत्सव में सुर, साज और नृत्य का संगम
| | 2015-12-23T09:36:31+05:30
रांची, सुर, साज व नृत्य के संगम के साथ मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव...
रांची, सुर, साज व नृत्य के संगम के साथ मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आज पहला दिन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के उपायुक्त मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस स्कूल के विद्यार्थी पठन-पाठन के साथ कला के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। इससे पूर्व स्कूल के प्राचार्य डा. राम सिंह ने कहा कि विद्यालय समग्र शिक्षा देने में विश्वास करता है, जिससे छात्र अपने जीवन में सही पथ पर अग्रसर हो सकें।
मरचेन्ट आफ वेनिस के जीवंत मंचन से शेक्सपियर की दुनिया का रूप साकार हुआ।
प्रतिभा को मिला सम्मान : वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रथम दिवस तीसरी, चौथी, पांचवीं एवं छठी कक्षा के 72 विद्यार्थियों को ग्रीन स्कॉलर बैज, 32 छात्रों को ब्लू ब्लेजर प्रदान किये गये। वहीं खेल के क्षेत्र में छह उत्कृष्ट छात्रों को मरून ब्लेजर ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एस.एस.पी. रांची प्रभात कुमार, प्रो. वाइस चेयरमैन एम.के. बर्मन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।