
डीडीवीए के सचिव बने सूरज प्रकाश लाल
रांची, धनबाद जिला वालीबाल संघ (डीडीवीए) वार्षिक आम सभा आज संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी के अध्यक्षता...
रांची, धनबाद जिला वालीबाल संघ (डीडीवीए) वार्षिक आम सभा आज संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी के अध्यक्षता में धनबाद परिसदन सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में संघ के सहायक सचिव सूरज प्रकाश लाल को सर्वसम्मति से सचिव बनाया गया। बैठक में कार्यक्रम विचार विमर्श किया गया। वर्ष 2015 से 2019 के लिए नयी कार्यकारिणी समिति इस प्रकार है- आरके आनंद (चेयरमैन), फूल सिंह, एमके सिंह (संरक्षक), एसएम हाशमी (अध्यक्ष), निर्मल कुमार सिंह (महासचिव), सूरज प्रकाश लाल (सचिव), प्रमोद कपूर (वरीय उपाध्यक्ष), प्रदीप सरकार, शलैन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. संजय चौधरी, जुबेर आलम (उपाध्यक्ष), एके तिवारी (कोषाध्यक्ष), जैनुल आवेदिन, बर्नाड कैलेप्सन, बहादुर गुरंग, अजित कुमार सिंह (सहायक सचिव), बीके पांडेय, एके साधु खान, निशी कुमारी, पूजा कुमारी, आलोक चौधरी, जीतन कुमार, डॉ. राज शेखर सिंह, लक्ष्मण रजक, कलिमुल्लाह खान (कार्यकारिणी सदस्य)।