
डीएवी गांधीनगर व आईपीएस स्कूल को खिताब
| | 2016-01-10T12:58:47+05:30
रांची, नींव द वेस्ट वुडबाल ट्रॉफी के समापन समारोह आज गांधीनगर मैदान कांके में संपन्न हुई। समापन...
रांची, नींव द वेस्ट वुडबाल ट्रॉफी के समापन समारोह आज गांधीनगर मैदान कांके में संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर मुकेश नायक, आलोक मिश्रा, कबीर खान, अशोक चौबे, सरवर अंसारी, बबलू कुमार महतो, कृपांजन कुमार, मनोरमा कुमार सहित कई खेल प्रेमियों उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन गोविन्द झा तथा मंच का संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किये। बालिका वर्ग में डीएवी गांधीनगर पहले स्थान पर रहे जबकि आईपीएस स्कूल दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग में आईपीएस स्कूल पहले स्थान पर रहे तथा डीएवी गांधीनगर दूसरे स्थान पर रहे।