
ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
रांची, रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन से कडरू के निकट गिरे दो युवकों में से एक अज्ञात युवक की मौत हो...
रांची, रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन से कडरू के निकट गिरे दो युवकों में से एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी। इम्तियाज नामक एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा गंभीर हालत में उपचार के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। डोरंडा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है जबकि घायल युवक मूलतः कडरू का रहने वाला है पर अपने माता-पिता से विवाद होने पर नरकोपी में अपनी बड़ी बहन के घर पर रहता है। वह पेशे से रिक्शा चालक है और प्रतिदिन की तरह आज भी रिक्शा चलाने के बाद ट्रेन से नरकोपी लौट रहा था।
उसने बताया कि ट्रेन में आज काफी भीड़-भाड़ थी। एक वृध्दा गेट पर लटकी हुई थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। वृध्दा को बचाने के क्रम में वे ट्रेन से नीचे गिर गये।
दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना था कि दो युवक ट्रेन में लड़ने लगे जिसके क्रम में वे नीचे गिर गये।