
ट्रेड लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सरल, ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध
रांची, झारखंड में ट्रेड लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सरल हो गयी है। राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी...
रांची, झारखंड में ट्रेड लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सरल हो गयी है। राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने रांची नगर-निगम सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रेड लाइसेंस को ऑनलाइन बनवाने की योजना की शुरुआत की। इसके माध्यम से अब घर बैठे ही लोग ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन कर कसेंगे और लाइसेंस निर्गत हो जाने के बाद इसे ऑनलाइन डाऊनलोड कर सकते हैं।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है डिजिटल इंडिया, उसको ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम लांच किया जा रहा है। आने वाले कुछ महीनो में रांची नगर निगम में पेपरलेस काम किया जाएगा। नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस का उद्धाटन किया गया है इससे निश्चित रुप से लोगों को सहूलियत होगी और घर बैठे ऑन लाइन लाइसेंस ले सकते हैं। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने निगम द्वारा किया जा रहा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में नगर आयुक्त प्रशांत कुमार, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई लोग उपस्थित थे।