
झारखंड सुपर क्रिकेट टीम चयन 21 को
| | 2016-02-18T09:56:59+05:30
रांची, 28वीं अखिल भारतीय सुपर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 27 अप्रैल से देहरादून में होना है।...
रांची, 28वीं अखिल भारतीय सुपर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 27 अप्रैल से देहरादून में होना है। प्रतियोगिता में झारखंड टीम भी भाग लेगी। टीम के गठन को लेकर ओपन चयन परीक्षण का आयोजन आगामी 21 फरवरी को सुबह नौ बजे से अरगोड़ा मैदान में किया गया है। चयन परीक्षण में भाग लेने के लिए दो पासपोर्ट फोटो व पहचान पत्र लाना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए 9608749472 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी आनंद मोहन ने दी।