
झारखंड व ओड़िशा मैच रोमांचक दौर में
रांची, बोकारो में चल रही कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत झारखंड और ओड़िशा का मैच...
रांची, बोकारो में चल रही कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत झारखंड और ओड़िशा का मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है। झारखंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 196 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसके जवाब में ओड़िशा की टीम ने खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 148 रन बना लिए। ओड़िशा की टीम को जीत के लिए अब मात्र 76 रनों की दरककार है और उसके चार बल्लेबाज आउट होना बाकी है। वहीं झारखंड को आखिरी दिन मैच जीतने के लिए चार विकेट हासिल करना है। ओड़िशा के अभिषेक यादव अंगद की तरह पैर जमा लिया है। अभिषेक ने 84 रन बनाकर नाबाद आज पेवेलियन लौटे। झारखंड के मोनू कुमार ने 28 रन देकर तीन व विकास ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए। झारखंड की टीम ने तीसरे दिन अपने स्कोर चार विकेट पर 60 रनों से आगे खेलना शुरू किया। विशाल सिंह (19) व मो. शहरुख (नाबाद 8) ने पांचवें विकेट के लिए ज्यादा देर तक क्रीज पर ठहर नहीं सके। शहरुख 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि विशाल सिंह एक छोर पर जमे रहे और अपना अर्ध्दशतक भी पूरा किया। विशाल ने 69 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके अलावा अजातशत्रु ने 25, सोनू ने 22 और राहुल प्रसाद ने 14 रन बनाए।