
झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप एक से
| | 2015-09-15T10:22:28+05:30
रांची ः बोकारो जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में आगामी एक से चार अक्तूबर तक बोकारो की बीआईएसएस...
रांची ः बोकारो जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में आगामी एक से चार अक्तूबर तक बोकारो की बीआईएसएस स्कूल बोकारो स्टील सिटी में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता कैडेट बालक/बालिका, सबजूनियर बालक/बालिका, जूनियर बालक/बालिका, यूथ बालक, पुरुष व महिला एकल, पुरुष व महिला युगल, जूनियर बालक युगल तथा पुरुष व महिला टीम चैम्पियनशिप की स्पध्र्दाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला टीम की गठन हेतु 22 सितम्बर शाम पांच बजे तक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि रांची के सचिव एमवी पार्थोसारथी (9431351479), कोषाध्यक्ष सुदिप्तो मुखर्जी (9431584636) या समरजीत सिंह (9431577478) से सम्पर्क किया जा सकता है।