
झारखंड में फाउंड्री फोर्ज की असीम संभावना
| | 2015-12-05T11:28:08+05:30
रांची, झारखंड में फाउंड्री फोर्ज के विकास की असीम संभावना है। इंडियन फाउंड्री आर्गनाइजेशन ने इसके...
रांची, झारखंड में फाउंड्री फोर्ज के विकास की असीम संभावना है। इंडियन फाउंड्री आर्गनाइजेशन ने इसके मद्देनजर रांची में जनवरी में सस्टेनेबल फाउंड्री डेवलपमेंट समिट का आयोजन किया है। इंडियन फाउंड्री आर्गनाइजेशन एक गैर सरकारी एवं अलाभकारी संगठन है तथा एचईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अभिजीत घोष संगठन की संचालन समिति के अध्यक्ष है।
इंडियन फाउंड्री आर्गनाइजेशन देशभर में फाउंड्री फोर्ज आधारित उद्योग के विकास तथा सरकार के सहयोग से उद्योगों के पुनरुत्थान के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। आज आटोमोटिव सेक्टर, फाइबर उद्योग सहित अन्य सेक्टरों में फाउंड्री फोर्ज की अहम भूमिका है।
मालूम हो कि इंडियन फाउंड्री आर्गनाइजेशन ने हाल ही में दिल्ली में खनिज मेटल एवं ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिये निवेशक मीट का आयोजन किया था। झारखंड इन्वेस्टर फोरम की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका थी। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में एचईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अभिजीत घोष, निफ्ट के निदेशक पीपी चटोपाध्याय, झारखंड राज्य आईआफओ अध्यक्ष डा. केके सिंह, एचईसी के वरीय उपमहाप्रबंधक, जन सम्पर्क सुब्रमण्यम शामिल थे।