
झारखंड को जीत के लिए 277 रनों की जरूरत
रांची, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट के दूसरे दिन झारखंड की टीम हरियाणा के विरुध्द अपनी...
रांची, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट के दूसरे दिन झारखंड की टीम हरियाणा के विरुध्द अपनी दूसरी पारी में पांच रन पर दो विकेट गंवा दिये। जीत के लिए झारखंड को अभी 277 रनों की जरूरत है और आठ विकेट शेष है। इससे पूर्व झारखंड की टीम ने पहले पारी में 179 रन पर ही सिमट गयी थी। जबकि हरियाणा की टीम अपनी पहली पारी में 264 और दूसरी पारी में 196 रन बनाये थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय राम रौशन शरण (4) और मुशरर्फ सरफराज (0) क्रीज पर डटे हुए हैं। झारखंड का दोनों विकेट निरज राठी ने अपने पहले ओवर में बिना कोई रन दिये हासिल कर लिये। झारखंड की ओर से दिव्यांशु राज (0) व पंकज यादव (0) पगबाधा के शिकार हुए। झारखंड के अपूर्वा आनंद ने हरियाणा के दूसरी पारी में चार पंकज यादव ने पांच विकेट अपनी झोली में डालने में कामयाबी हासिल की। आपूर्वा आनंद ने पहली पारी में भी तीन विकेट लिये थे, जबकि श्लोक ने चार विकेट हासिल किया था। दिव्यांशु और पंकज को एक-एक विकेट मिला था।