
झारखंड के विक्रम कुमार अगले चक्र में
| | 2015-09-12T09:47:54+05:30
रांची, झारखंड बी. विक्रम कुमार ने आज इंगलैंड में चल रही विश्व पैराबैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष...
रांची, झारखंड बी. विक्रम कुमार ने आज इंगलैंड में चल रही विश्व पैराबैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल के एक मैच में शानदार विजय दर्ज की। आज खेल गये एक मैच में बी. विक्रम कुमार ने मेजवान इंगलैंड मार्क मिलर को आसानी से 21-6, 21-8 से पराजित किया। बी. विक्रम के इस जीत से टीम को नहीं ऊर्जा प्राप्त हुई। विक्रम ने आज आशानुरूप प्रदर्शन किया और विपक्षी खिलाड़ी को एक नहीं चलने दी।