
जैविक खेती के लिए झारखंड के दो किसान होंगे सम्मानित
रांची, कल से दिल्ली के यमुनात तट पर शुरू होने वाले विश्व संस्कृति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम...
रांची, कल से दिल्ली के यमुनात तट पर शुरू होने वाले विश्व संस्कृति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 35 हजार कलाकारोें में झारखंड के छऊ नृत्य कलाकार भी अपना जलवा दिखाएंगे। झारखंड के सिंहभूम के छऊ नृत्य कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित इस महाउत्सव में खेल एवं युवा संस्कृति विभाग की ओर से टीम भेजी गयी है।
इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति में नामकुम के दो किसानों खुदीराम मुंडा एवं जुलियस तिग्गा को प्रतिष्ठित श्री श्री श्रेष्ठ कृषि साधक वैवानल एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान रसायन मुक्त जैविक खेती में योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। इस एवार्ड के लिए पांच झारखंडी किसानों को नामित किया गया था परन्तु लंबी प्रक्रिया के बाद दो किसानों का चयन किया गया।
इसके कारण करीब दस हजार किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता आयी है। आज ये किसान जैविक खेती कर रहे हैं। खुदी राम एवं जूलियस ने आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक असीम कुंडू के सहयोग से जैविक खेती का सफर शुरू किया और अपनी जिंदगी ही बदल डाली। दोनों ने कृषि में सफलता के लिए प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया एवं ध्यान का महत्व समझा। आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े उज्ज्वल भास्कर ने बताया कि इन दो किसानों को विश्व संस्कृति उत्सव में एवार्ड मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात है।