
जूडो में बेसलन मुडरानोव ने रुस को पहला स्वर्ण दिलाया
| | 2016-08-07T17:27:59+05:30
रियो डी जेनेरियो (हि.स.)। डोपिंग के साये से निकलकर ओलंपिक में हिस्सा ले रहे रुस को जूडो में बेसलन...
रियो डी जेनेरियो (हि.स.)। डोपिंग के साये से निकलकर ओलंपिक में हिस्सा ले रहे रुस को जूडो में बेसलन मुडरानोव ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मुडरानोव ने पुरूषों के 60 किलोग्राम वर्ग में कजाखस्तान के येल्दोस समेतो को हराकर अपने देश को पहले ही दिन पदक तालिका में स्थापित किया।
पदक जीतने के बाद मुडरानोव ने कहा कि हमारे देश पर बहुत अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव था इसलिए पहले ही दिन स्वर्ण पदक जीतना हमारे देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि डोपिंग रोधी जांच में सरकार प्रायोजित डोपिंग की साजिश उजागर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस पर पूर्ण प्रतिबंध तो नहीं लगाया लेकिन उसके 100 से अधिक एथलीटों को रियो खेलों में शामिल होने से रोक दिया।