
जापानी चुनौती पार करने उतरेंगी भारतीय महिलाएं
| | 2016-08-07T12:30:37+05:30
रियो डि जेनेरो :- ओलंपिक खेलों में 36 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला...
रियो डि जेनेरो :- ओलंपिक खेलों में 36 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को इन खेलों में अपने पदक अभियान की शुरुआत 10वीं रैंकिंग की जापान के खिलाफ करेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ष 1980 के मॉस्को ओलंपिक के बाद से पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रही है और उसकी पहली भिड़ंत रविवार को जापान से होगी। पिछले वर्ष हॉकी वर्ल्ड लीग में जापान को हार का स्वाद चखा चुकी भारतीय टीम अनुभवी डिफेंडर सुशीला चानू की अगुवाई में पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी।