
जादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी नारे लगे
नयी दिल्ली, जेएनयू की तरह अब पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में भी आज राष्ट्रविरोधी नारे...
नयी दिल्ली, जेएनयू की तरह अब पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में भी आज राष्ट्रविरोधी नारे लगाये गये। ये ठीक वैसे ही नारे हैं जो 9 फरवरी की रात को जेएनयू के अंदर लगाये गये थे। जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी करने वाले छात्रों के समर्थन में आज जादवपुर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों और बुध्दिजीवियों ने कोलकाता में एक मार्च निकाला और इस मार्च में देशविरोधी नारेबाजी की गयी। इस पर गृह मंत्रालय ने प. बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी और छात्रों के विरोध का मामला तेज होता जा रहा है। जेएनयू में देशद्रोह में शामिल छात्रों के समर्थन में आज जादवपुर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों और बुध्दिजीवियों ने कोलकाता में एक मार्च निकाला और इस मार्च में देशविरोधी नारेबाजी की गयी।