
जम्मू, महाराष्ट्र, राजस्थान में 'महाभारत'
मुंबई, जैनियों के पर्यूषण पर्व के दौरान मुंबई में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर महाराष्ट्र...
मुंबई, जैनियों के पर्यूषण पर्व के दौरान मुंबई में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के गठबंधन में दरार पैदा हो गयी है। शिवसेना ने कहा कि वह इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं होने देगी। वहीं सरकार के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भी आज सुबह खुलेआम मांस बेचा।
मुंबई में मीट बैन को लेकर सियासत गरमा गयी है। भाजपा सरकार के इस फैसले के खिलाफ उसकी सहयोगी शिवसेना सड़कों पर उतर आयी। शिवसेना ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ कई जगहों पर मीट के स्टॉल लगाये। जगह-जगह मीट बेचकर दोनों दलों ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले का विरोध जताया है। मीट की बिक्री पर लगी पाबंदी के मद्देनजर पुलिस ने एमएनएस के कुछ कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।
बृहन्नमुंबई महानगरपालिका आयुक्त अजय मेहता के आदेश के पहले समीप के ठाणे जिला में एक निकाय संस्था ने इसी तरह का आदेश जारी करते हुए 11-18 सितंबर तक आठ दिनों के लिए मांस बिक्री पर रोक लगा दी थी। इस अवधि में जैन समुदाय उपवास पर्यूषण करेंगे। शिवसेना और भाजपा शासित बीएमसी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चार दिनों- 10, 13, 17 और 18 सितंबर को मांस बिक्री पर प्रतिबंध होगा। जम्मू-कश्मीर में गोमांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग गया है।