
ग्रामीण, कृषकों एवं गरीबों के लिए क्रांतिकारी बजट : रघुवर दास
रांची, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्ष 2016-17 के लिए आज संसद में पेश बजट के लिए प्रधानमंत्री...
रांची, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्ष 2016-17 के लिए आज संसद में पेश बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए कहा कि इस बार का बजट ग्रामीण भारत का बजट है।
उन्होंने कहा कि यह किसानों का बजट है, गरीबों का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढांचागत सुधार के कारण विकास की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे और यह विकास आधारित बजट है।
उन्होंने कहा कि ढांचागत खर्च में बढ़ोतरी से जहां एक ओर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं सामाजिक क्षेत्रों में यह बजट कल्याणकारी सरकार की अवधारणा को पूरा करेगा। जिस तरह से जैविक खेती, सिंचाई, पशुधन, मनरेगा एवं ग्राम पंचायतों के लिए विशेष राशि की व्यवस्था की गई है, उससे ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुना करने की घोषणा की है। जाहिर है, शहरी और ग्रामीण विकास में संतुलन स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि वे वित्त मंत्री को 10 में 10 अंक देना देंगे।