
गोपाल सिंह एनएमडीसी के चेयरमैन बने
रांची, सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी गोपाल सिंह को नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन...
रांची, सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी गोपाल सिंह को नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एन.एम.डी.सी.) का चेयरमैन बनाया गया है। सी.सी.एल. कर्मियों ने आज संध्या सी.सी.एल. मुख्यालय, रांची के 'विचार मंच' में एक सम्मान समारोह आयोजित कर श्री सिंह को बधाई दी और सम्मानित किया।
पब्लिक इंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड ने एक जुलाई को नयी दिल्ली में एन.एम.डी.सी. के चेयरमैन पद के लिए साक्षत्कार का आयोजन किया था। साक्षात्कार में विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें साक्षात्कार के बाद श्री सिंह के नाम की अनुशंसा की गई। मौके पर श्री सिंह ने सभी कर्मियों सहित सी.सी.एल. परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सी.सी.एल. के निदेशक (वित्त), डी.के. घोष, निदेशक (तक./संचालन), पी.के. तिवारी, निदेशक (कार्मिक), आर.एस. महापात्र, निदेशक (तक./योजना-परियोजना), सुबीर चन्द्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी अरबिन्द प्रसाद ने श्री सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।