
गुत्थी नहीं सुलझी, पुलिस छापे जारी
| | 2016-02-21T13:45:31+05:30
रांची : चुटिया पावर हाउस हत्याकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। कल सुबह दिनदहाड़े एक युवक नरेश...
रांची : चुटिया पावर हाउस हत्याकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। कल सुबह दिनदहाड़े एक युवक नरेश कुमार साहु उर्फ छोटू की हत्या तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्यारों का सीसीटीवी फुटेज पुलिस प्रशासन को दिया गया जिसकी जांच की जा रही है।
इस हत्याकांड के मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतकों के परिजनों ने आज पुलिस के आला अधिकारियों से सम्पर्क किया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
आज भी चुटिया पावर हाउस एवं आसपास के क्षेत्रों में छोटू की हत्या को लेकर आक्रोश रहा है। कांग्रेस ने हत्या के विरोध में बाजार बंद करने के लिए मार्च किया परन्तु मृतक के परिजनों ने ऐसा करने से मना किया। कहा जा रहा है कि छोटू छोटे स्तर पर जमीन का कारोबार भी करता था। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। चुटिया थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये कई स्थानों पर छापामारी की। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है कि क्या छोटू की किसी जमीन कारोबारी से दुश्मनी तो नहीं थी। चुटिया पावर हाउस के लोगों का कहना है कि छोटू एक नेक युवक था।