
खून के धब्बे किसके?
ओरमांझी, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारीडीह में शनिवार को जब बच्चे पढ़ने पहुंचे तो उन्होंने...
ओरमांझी, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारीडीह में शनिवार को जब बच्चे पढ़ने पहुंचे तो उन्होंने बरामदे पर खून छींटे तथा खून के पास ही पैर के निशान देखे। बच्चों ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रसाद को दी। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचान मुखिया रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य शशि मिश्रा तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोग विद्यालय पहुंचकर खून के छींटे तथा पैर के निशान देखे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वहां स्थित कुएं की जाली पर भी खून के धब्बे देखकर कुएं में शव खोजने का प्रयास किया। परन्तु शव बरामद नहीं हुआ। खून किसका है? किसकी हत्या की गयी? इन बातों की चर्चा लोगों में हो रही है। फिलहाल इस घटना से ग्रामीण दहशत में है।