
कोरिया ने जीता महिला युगल बैडमिंटन का कांसा
| | 2016-08-19T10:57:26+05:30
रियो डि जेनेरो :- कोरिया की जुंग क्युंग इयुन और शिन सियुंग चान की महिला जोड़ी ने गुरुवार को चीन की...
रियो डि जेनेरो :- कोरिया की जुंग क्युंग इयुन और शिन सियुंग चान की महिला जोड़ी ने गुरुवार को चीन की तांग युआनतिंग और यू यांग को हराकर रियो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला युगल का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। कोरियाई जोड़ी ने 40 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में तांग युआनतिंग और यू यांग की जोड़ी को 21-8, 21-17 से हराया। जुंग क्युंग और शिन सियुंग ने पहला गेम आसानी के साथ 16 मिनट में 21-8 से अपने नाम किया लेकिन दूसरा गेम जीतने में उन्हें कुछ मेहनत करनी पड़ी। कोरियाई महिला जोड़ी ने दूसरा गेम 24 मिनट में 21-17 से जीतकर युगल का कांस्य खिताब अपने देश को दिला दिया।