
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या
| | 2016-02-17T09:38:50+05:30
कन्नूर, केरल में कन्नूर जिले के पप्पिनसेरी के समीप अरोली में कथित तौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट...
कन्नूर, केरल में कन्नूर जिले के पप्पिनसेरी के समीप अरोली में कथित तौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियारों से हमला करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व पदाधिकारी की हत्या कर दी। इस घटना में नेता के परिवार के तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात करीब 11 बजे माकपा के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियारों के साथ यहां आरएसएस के एक पूर्व कार्यवाहक के घर पर हमला कर दिया।
भाजपा ने इसके विरोध में कन्नूर एवं अझिकोड विधानसभा क्षेत्र तथा कन्नसपुरम और कल्लियासेरी पंचायत क्षेत्र में पूरे दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, लेकिन इससे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है तथा हालात नियंत्रण में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।