
कुछ सुनहरी टिप्स : स्वस्थ आंखों हेतु
| | 2016-01-20T10:28:24+05:30
सुनीता गाबाआंखें मनुष्य के लिए नियामत हैं। उन्हें संभालकर रखना और उचित देखभाल करना सबके लिए...
सुनीता गाबा
आंखें मनुष्य के लिए नियामत हैं। उन्हें संभालकर रखना और उचित देखभाल करना सबके लिए अनिवार्य है। इन्हीं आंखों की बदौलत हम प्रकृति का आनन्द उठाते हैं और अपने आस पास क्या हो रहा है, उसको देखकर प्रसन्न होते हैं। आंखों में संबंधित किसी भी समस्या को नजर अन्दाज नहीं करना चाहिए। नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक से आंखों की जांच करवा कर परामर्श अनुसार दवा प्रयोग करनी चाहिए।
* धूप से बचाव के लिए चश्मा पहनें। चश्मा अच्छी क्वालिटी का लें। शीशे अल्ट्रा-वायलेट किरणों से आपकी आंखों की सुरक्षा करने हेतु सक्षम होने चाहिए।
*आंखों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। प्रातः उठकर ताजे स्वच्छ पानी से आंखें धोयें और नर्म रूमाल या तौलिये से आंखों के आसपास पानी को सुखा लें। रात्रि को सोने से पहले ताजे पानी से मुंह, आंखें धोयें और गुलाबजल डालकर सोयें। डाक्टर द्वारा निर्देशित दवा डालें जिनसे दिन भर की धूल मिट्टी आंखों में जमने न पायें।
* किसी भी प्रकार की खुजली होने पर, आंखों में दर्द पर, लाल होने पर डाक्टर से बिना विलम्ब के सम्पर्क करें। डाक्टर के निर्देशानुसार आंखों का ध्यान रखें।
* आंखों की मांसपेशियों (मसल्स) को ठीक रखने के लिए आंखों के व्यायाम अवश्य करें। आंखों को ऊपर नीचे, दायें, बायें जहां तक सुविधानुसार ले जा सकते हैं, घुमायें। लगातार व्यायाम से आंखों की मांसपेशियों स्वस्थ बनी रहेंगी।
* टी.वी. उचित दूरी से देखें, क्योंकि उनसे निकलने वाली किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। टी.वी. लेट कर न देखें।
* कम्प्यूटर पर लगातार काम न करें। एक-डेढ़ घंटे बाद 10 मिनट तक आंखें बन्द कर आराम करें। कम्प्यूटर से निकलने वाली किरणें भी आंखों के लिए हानिकारक होती हैं।
* अधिक धूप, आंधी में केवल अति आवश्यक काम हेतु ही बाहर जायें।