
कालेजों में डा.कलाम को दी गयी श्रध्दांजलि
| | 2015-07-29T10:36:52+05:30
रांची, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर आज यहां कालेजों में...
रांची, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर आज यहां कालेजों में उन्हें श्रध्दांजलि दी गयी। शोकसभा आयोजित किए गये। शिक्षकों, विद्यार्थियों व अन्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। निर्मला कालेज में आयोजित श्रध्दांजलि सभा में कालेज की उपप्राचार्या सिस्टर शोभा बेक, राजनीतिकशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. रश्मिमाला साहू, प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. एम्मा शेराफिम ने डा. कलाम के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला व छात्राओं से उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
डा. हरमिन्दर वीर सिंह ने डा.कलाम के निधन को अपूरनीय क्षति बताया।
रांची कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित श्रध्दांजलि सभा में डा. कलाम के निधन और पंजाब में आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मी व एसपी के शहीद होने पर दुख व्यक्त किया गया। परिषद के अटल पांडेय, शशांक राज ने कहाकि डा. कलाम के जीवन से लोगों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। दो मिनट का मौन रखकर डा. कलाम व शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। पी.जी. दर्शनशास्त्र विभाग में डा. कलाम को याद किया गया और उन्हें श्रध्दांजलि दी गयी। डा. सुशील अंकन ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। शोकसभा के बाद कक्षाएं स्थगित कर दी गयी।