
कारवां बन रहा है : अर्जुन मुण्डा
रांची, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदधारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक...
रांची, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदधारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष काजिम कुरैशी ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महासंपर्क अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में श्री कुरैशी ने महासंपर्क अभियान के तहत प्रारंभिक सदस्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अल्पसंख्यक को जोड़ने का काम एक कारवां बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को महत्व मिलने चाहिए और मिलेगा भी। बैठक में पूर्व प्रदेश सोना खान, प्रो. नसीम अहमद, अनवर हेयात, तारिक इमरान, मो. बारिक, नजीर खां, सोनी तबस्सुम, मो. कुदुस, मो. मन्नान, डा. निजामुद्दीन, मो. अशरफ, मो. इरफान, खामिक खां, मो. कामरान, मो. एजाज, फिरोज खान, मासुक अली, दानियाल दानिश, गामा सिंह, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, मोहनलाल केशरी, मो. रफीक, मो. शमीम, मो. शकील, मो. राजा, मो. विक्की, मो. बाबू, खैबर अली, मासूक अली, जावेद अनवर, मोख्तार सिंह आदि उपस्थित थे।