
कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, प्रदर्शन किया
रांची, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक के समक्ष राज्य की शिक्षा मंत्री...
रांची, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक के समक्ष राज्य की शिक्षा मंत्री डा.नीरा यादव द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जीते जी श्रध्दांजलि देने तथा राज्य के स्वास्थ मंत्री के पीए पर घूसखोरी के आरोप में प्रदर्शन किया तथा पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नारेबाजी के बाद राज्य की शिक्षा मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रघुवर सरकार भ्रष्टाचार में डूब गयी है। हर जगह कमीशनखोरी का बाजार गर्म है। मंत्री के पीए खुले आम घूस मांग रहे हैं तथा सूचना देने वाले पर एफआईआर हो रही है। श्री दूबे ने मंत्री के इस्तीफे तथा पीए पर एफआईआर करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य की शिक्षा मंत्री ने जीते जागते पूर्व राष्ट्रपति को श्रध्दांजलि दे दी। मंत्री के इस कृत्य से पूरे झारखंड के लोग शर्मिंदा हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, फिरोज रिज्वी मुन्ना, ज्योति लिंडा, परवेज आलम, नसर जाहेदी, मो.नवसाद अली, सुमीत जायसवाल, नीरज सिंह, सुनील यादव, पंकज सिंह, मो.गुलजार, मो.तनवीर, मो. नवसाद अली आदि उपस्थित थे।