
कल से हटिया डैम से पानी की राशनिंग
| | 2015-10-25T07:06:56+05:30
रांची, राजधानी के डैमों में जलस्तर लगातार कम होने से शहरवासियों के समक्ष पेयजल संकट की स्थिति...
रांची, राजधानी के डैमों में जलस्तर लगातार कम होने से शहरवासियों के समक्ष पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इसलिये 26 अक्तूबर से हटिया डैम से पानी की राशनिंग की जायेगी।
अधिकारियों के अनुसार सोमवार से हटिया डैम से राशनिंग पध्दति लागू कर रविवार, बुधवार व शुक्रवार को पानी सप्लाई की जायेगी। नगर-निगम ने राशनिंग की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राशनिंग वाले क्षेत्र : एचईसी क्षेत्र, बिरसा चौक, तुपुदाना, हीनू, डोरण्डा क्षेत्र, कडरू, निवारणपुर, अनतपुर, कुसाई कॉलोनी, अशोक नगर सहित अन्य क्षेत्रों में राशनिंग की जायेगी।