
ओलंपिक फुटबॉल : दक्षिण अफ्रीका ने ब्राजील को ड्रा पर रोका
| | 2016-08-05T15:52:10+05:30
रियो डी जेनेरियो (हि.स.)। ओलंपिक के पहले फुटबाल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान ब्राजील को...
रियो डी जेनेरियो (हि.स.)। ओलंपिक के पहले फुटबाल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान ब्राजील को गोलरहित ड्रा पर रोका दिया है। ब्राजील के कप्तान नेमार का पहले मैच में जादू चल नहीं चला।
दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी आधा घंटा दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी उसे गोल नहीं करने दिया। ग्रुप ए में डेनमार्क और ईरान ने भी गोलरहित ड्रा खेला। एक अन्य मैच में यूरो 2016 चैम्पियन पुर्तगाल ने अर्जेंटीना को 2-0 से हराया। यूरो कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहने वाले लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना टीम का हिस्सा नहीं है। ग्रुप डी में होंडुरास ने अल्जीरिया को 3-2 से हराया। वहीं विश्व चैम्पियन जर्मनी ने मैक्सिको से 2-2 से ड्रा खेला।