
ओलंपिक- पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल
| | 2016-08-12T14:11:33+05:30
रियो डी जेनेरियो (हि.स.)। राफेल नडाल ने रियो ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के क्वार्टर...
रियो डी जेनेरियो (हि.स.)। राफेल नडाल ने रियो ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने फ्रांस के जाइल्स सिमोन को शिकस्त दी।
बीजिंग ओलंपिक 2008 के चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने सिमोन को 7-6, 6-3 से हराया। चौदह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल पिछले दो महीने में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं।