
एशिया-यूरोप शिखर वार्ता में उपराष्ट्रपति का बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर
| | 2016-07-15T16:28:27+05:30
उलानबटोर :- भारतीय उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगोलिया में एशिया-यूरोप शिखर वार्ता के दौरान यूरोप...
उलानबटोर :- भारतीय उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगोलिया में एशिया-यूरोप शिखर वार्ता के दौरान यूरोप एवं एशियाई देशों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया है। अंसारी ने कहा कि शांति, सुरक्षा, स्थायित्व और आर्थिक उन्नति के लिए देशों के बीच बेहतर संपर्क और संवाद स्थापित करना होगा।
अपने तीन दिन की विदेश यात्रा पर एशियाई देश मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर पहुंचे उपराष्ट्रपति ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर बल दिया। ‘एशिया-यूरोप शिखर वार्ता के बीस साल और भविष्य में साझेदारी के लिए बेहतर संपर्क और संवाद’ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए डिजिटल, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक एवं संस्थागत प्रयास करने होंगे। इसे करने के लिए हमें अपने विश्वविद्यालयों, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि संगठनों को आपस में मिलाकर एक नेटवर्क स्थापित करना होगा।
जानकारी हो कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी तीन दिन की विदेश यात्रा पर मंगोलिया गए हैं। जहां वो एशिया-यूरोप शिखर वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं। 14 जुलाई से 16 जुलाई तक चलने वाली इस शिखर वार्ता में दोनों ही महाद्वीपों के देश एक बेहतर भविष्य को लेकर विमर्श कर रहे हैं।