
ऊर्जा निगम ने दिया ढाई लाख रुपया मुआवजा
रांची, झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के प्रयास से ओरमांझी विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत...
रांची, झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के प्रयास से ओरमांझी विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत मानवदिवसकर्मी कोलेश्वर साहू के परिजनों को झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने ढाई लाख रुपये मुआवजा की राशि चेक के रुप में प्रदान किया। विदित हो कि कोलेश्वर साहू का निधन कार्य के दौरान दुर्घटना होने से विगत 6 सितंबर, 2015 को हो गया था। उनकी पत्नी अंजु देवी को ढाई लाख का चेक रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक ओ.पी. अंबष्ठ, अधीक्षण अभियंता अजित कुमार तथा श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने संयुक्त रूप से दी। श्री अंबष्ठ ने स्व. साहू की पत्नी अंजू देवी को ओरमांझी सब स्टेशन में मानवदिवस कर्मी के रूप में रखने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर स्व. साहू की बेटी आरती कुमारी, अंजली कुमारी, बेटा पवन कुमार, श्रमिक संघ के विजय सिंह, मुकेश साहू, गरीबन मांझी व सहायक अभियंता बिनोद कुमार उपस्थित थे।