
आर्मी बायज स्पोट्र्स कम्पनी का चयन एक से
रांची, बिहार रेजीमेंटल सेंटर दानापुर कैंट में 2016 के लिए विभिन्न खेल स्पध्र्दा के लिए नये...
रांची, बिहार रेजीमेंटल सेंटर दानापुर कैंट में 2016 के लिए विभिन्न खेल स्पध्र्दा के लिए नये खिलाड़ियों का चयन एक फरवरी 2016 से शुरू होगा। यह जानकारी बीएससी के ओसी कर्नल एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फुटबाल का चयन सात स्थानों में तथा हाकी के लिए आठ स्थानों में खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। फुटबाल चयन परीक्षण रांची के मोरहाबादी साई सेंटर में एक एवं दो फरवरी को होगा। जबकि राउरकेला में बंडा-मुंडा स्टेडियम में 4-5 को, धनबाद के रेलवे स्टेडियम में 7-8 को, पश्चिम बंगाल के 24 परगना के अशोकनगर हर्थिपुर मैदान में 9-10 को, बिहार के भागलपुर एकलव्य स्पोट्र्स सेंटर में 12-13 को, दार्जिलिंग के लिवोंग गोरखा स्टेडियम में 17-18 को तथा पटना के बिहार रेजीमेंटल सेंटर में 24 फरवरी को खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। वहीं हाकी के लिए 21 जनवरी को खूंटी स्टेडियम में, दो फरवरी को उड़ीसा के पानपोश, तीन को सेल स्टेडियम राउरकेला, 17-18 को सिल्लीगुड़ी के कंचनजंघा में तथा 24 फरवरी को पटना के बिहार रेजीमेंटल सेंटर दानापुर में खिलाड़ियों का चयन होगा। फाइनल चयन बिहार रेजीमेंटल सेंटर में दो से पांच मई तक होगा। इसमें खिलाड़ियों की जांच एवं अन्य प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसमें 11 से 14 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं एवं कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों के रहने-खाने की मुफ्त व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष खेल कीट के रूप में दिया जायेगा। साढ़े सतराह साल के बाद खिलाड़ियों को सेना की नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी। इच्छुक खिलाड़ी 9471461776, 9430052245, 9334855100, 8404801292 से संपर्क कर सकते हैं।