
आपसी विवाद में फायरिंग, एक घायल
रांची, डोरंडा थाना क्षेत्र के तुलसी चौक पर मो. इस्लाम अंसारी के पैर में गोली मार दी गयी। गंभीर रूप...
रांची, डोरंडा थाना क्षेत्र के तुलसी चौक पर मो. इस्लाम अंसारी के पैर में गोली मार दी गयी। गंभीर रूप से घायल इस्लाम को रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार अपराह्न तीन बजे की है। मो. इस्लाम अंसारी ने पुलिस को दिये गये बयान में बताया है कि तबारक और बेलाल आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान बेलाल ने फायरिंग कर दी। गोली मो. इस्लाम के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी बेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, बेलाल के छोटे भाई वसामा ने तबारक और भोला पर एजी मोड़ के समीप फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वसामा ने आरोप लगाया है कि तबारक ने फायरिंग की और दांत से उसका नाक काट लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।