
आज मशाल जुलूस, कल झारखंड बंद
रांची, 29 दिसम्बर को झारखंड बंद को लेकर आज विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में...
रांची, 29 दिसम्बर को झारखंड बंद को लेकर आज विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच के मुख्य संयोजक राजू महतो, पूर्व विधायक देवकुमार धान, आदिवासी जन परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, कुरमी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार, केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के महासचिव अनथन लकड़ा उपस्थित थे। बैठक में मंच के मुख्य संयोजक राजू महतो ने बताया कि बंद की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बंद के दौरान सभी सामाजिक संगठन के लोग सड़कों पर उतरेंगे। श्री महतो ने बताया कि बंद को कई राजनीतिक दल भी समर्थन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, झारखंड दिशोम पार्टी, मार्क्सवाद कॉडिनेशन कमेटी, झारखंड पीपुल्स पार्टी, आदिवासी सरना महासभा, झारखंड पार्टी नरेन, राष्ट्रीय स्वराज सहित अन्य संगठन बंद का पूर्ण समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर 28 दिसम्बर को अपराह् चार बजे अल्बर्ट एक्का चौक से मशाल जुलूस निकाला जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश महतो, देवेन्द्रनाथ महतो, रुपेश कुमार, गोपाल महतो, बलकू कच्छप, शोभा कच्छप, सिकंदर मुंडा आदि उपस्थित थे।