
अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
| | 2015-12-02T09:30:46+05:30
रांची, रांची के गुरूनानक अस्पताल में आज इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों...
रांची, रांची के गुरूनानक अस्पताल में आज इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में लारवाही का आरोप लगाया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम के इंजीनियरिंग सेक्शन में तैनात सहायक सतीश शर्मा को पिछले शनिवार को सिल्ली से पंचायत चुनाव करा कर रांची वापस लौटने के क्रम में वाहन हादसे के बाद गुरूनानक अस्पताल मेंर् भत्ती कराया गया था। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गये थे। बताया गया कि सतीश शर्मा के परिजनों को आज सुबह पांच बजे अस्पताल प्रबंधन की ओर से फोन कर बताया गया कि वे जल्दी अस्पताल पहुंच जाए, मरीज को आईआईसीयू मेंर् भत्ती कराना है।