
अरुण जेटली होंगे मुख्य अतिथि
रांची (रां.ए.सं) : झारखंड में आगामी 16 फरबरी को होनेवाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट मोमेंटम झारखंड में...
रांची (रां.ए.सं) : झारखंड में आगामी 16 फरबरी को होनेवाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट मोमेंटम झारखंड में केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली में श्री जेटली से मुलाकात कर राज्य की बहु प्रतीक्षित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निमंत्रण दिया। जिसे अरुण जेटली ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है की मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों दिल्ली के दौरे पर है । 16 फरवरी को खेलगांव में राज्य सरकार की ओर से इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया है। समिट में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने उद्योगपति हिस्सा होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के कई राज्यों में जाकर उद्योगपतियों को झारखंड में आकर निवेश करने का न्यौता दिया है। इस दौरान कई उद्यमियों ने झारखंड में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।