
अंडर-25 बालिका में झारखंड को कांस्य
रांची : नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन की ओर से चल रही छठी...
रांची : नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन की ओर से चल रही छठी राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप व दूसरी राष्ट्रीय लॉन बॉल्स अंडर-25 चैंपियनशिप केचौथे दिन झारखंड अंडर-14 बालिका में कांस्य पदक हासिल किया। अन्य स्पद्वाओं में झारखंड की टीम विजयी होकर अगले राउंड के लिए प्रवेश किया। अंडर-25 बालिका में मणिपुर स्वर्ण, दिल्ली रजत एवं असम व झारखंड को कांस्य मिले। वहीं खेले गए महिला पेयर्स में झारखंड की ओर से खेल रही लवली चौबे व रूपा रानी तिर्की ने मणिपुर को 18-07 एवं बिहार को 37-02 से पराजित किया। महिला त्रिपल में झारखंड की सरीता, फरजाना खान व कविता की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को 34-04, दिल्ली को 26-04 से हराया। पुरूष एकल में झारखंड के सुनील बहादुर ने पश्चिम बंगाल को 21-11, राजस्थान को 21-08 व उत्तरप्रदेश को 21-06 अंको से पराजित किया। मेन फोर में झारखंड की ओर से खेलते हुए चंदन, दिनेश, कृष्णा व प्रिंस की जोड़ी ने बिहार को 24-06 तथा उत्तरप्रदेश को 32-06 अंको से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।