
अंडर-19 बालिका व 17 वर्ष बालक में रांची का कब्जा
रांची, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वावधान में होटवार...
रांची, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वावधान में होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए राज्यस्तरीय विद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक और अंडर-19 बालिक वर्ग का खिताब रांची ने अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में रांची ने सिमडेगा को टाइब्रेकर में 3-2 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी। उधर, अंडर-19 बालिका वर्ग में रांची की बालिकाओं ने हर मोर्चे पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग की मजबूत टीम को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का सपना सकार किया। पहले हाफ के आठवें मिनट में सावित्री कुमारी और 37वें मिनट में पुष्पा कुमारी ने रांची के लिए गोल किए। अंडर-19 बालक वर्ग में धनबाद ने गुमला को टाइब्रेकर में 3-2 से हराकर विजेता बना। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि साई सैग के प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने सभी टीमों के विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया। मौके पर देवेंद्र सिंह, अंजलुस तिर्की, अजय सुभाष तिर्की, गोपाल कुमार, वीणा केरकेट्टा, श्रीमती निधी, पूरनचंद महली, जफर इमाम, अनिल लकड़ा, प्रदीप मिर्धा, गणेश कुमार, मो शाहिद अंसारी, मंगल मिंज सहित खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।