
अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित
| | 2016-09-19T17:11:05+05:30
नई दिल्ली (हि.स.)। ढाका में 24 से 30 सितंबर तक होने वाले अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18...
नई दिल्ली (हि.स.)। ढाका में 24 से 30 सितंबर तक होने वाले अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की कमान डिफेंडर नीलम संजीप शेस को सौंपी गई है। डिफेंडर हार्दिक सिंह उप कप्तान होंगे। संजीप और हार्दिक दोनों उस जूनियर टीम का हिस्सा थे जिसने इस साल यूरेशिया कप जीता।
टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर-पंकज कुमार राजक, तनुज गुलिया।
डिफेंडर- नीलम संजीप शेस कप्तान, हार्दिक सिंह, विधान पटेल, हर्षदीप कपूर, शिवम आनंद।
मिडफील्डर- धर्मिंदर सिंह, कुंवरदिलराज सिंह, रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम, किशोर आर्य, हरीश मुतागर।
फारवर्ड- दिलप्रीत सिंह, मोहम्मद उमर, इबुंगो सिंह कोनजेंगबाम, सनी मलिक, शिवम आनंद और अभिषेक।